चूंकि लेह.लद्दाख का क्षेत्र विशाल हिमालय और काराकोरम पर्वतमाला से समृद्ध हैए इसलिए यह पर्वतारोहियों को चुनने के लिए बहुत सारे विकल्प प्रदान करता है।  इस गतिविधि के लिए सबसे लोकप्रिय पहाड़ स्टोक कांगड़ीए कांग यात्सेए मेंटॉक कांगड़ीए चामशेरए और लिंग्सर कांगरी हैं। इनमें से अधिकांश चढ़ाई के लिए कठिन नहीं हैं।  हालांकिए ये जरूरी है कि पहाड़ में चढ़ने वाले लोग चढ़ने और उतरने में प्रवीण हों।  उन्हें यह भी तय करना चाहिए कि वे किसी भी सांस की तकलीफ सहने योग्य हों और पहाड़ों में होने वाली किसी भी बीमारी को झेलने का माद्दा रखते हों।  लेह.लद्दाख दुनिया की उन चुनिंदा जगहों में से एक हैए जहां पहाड़ के पर्वतारोही एक हफ्ते या उससे अधिक के भीतर 6ए000 मीटर की ऊंचाई तय कर सकते हैं।  यह खोजयात्रा पर्वतीय इलाकों के माध्यम से पर्वतारोहियों को ले जाती है।  जहां वे नीले भेड़ और जंगली पक्षियों जैसे जीवों का सामना कर सकते हैं। रास्ते मेंए प्राचीन झीलों और खानाबदोश चांगपा लोगों की अनूठी संस्कृति का भी अनुभव किया जा सकता है।

अन्य आकर्षण