लद्दाख क्षेत्र की सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक मैत्रेय बुद्ध की प्रतिमा आलीशान पर्यटन स्थल है। एक मठ के शीर्ष पर स्थितए यह जम्पा बुद्ध की प्रतिमा है।  यह प्रतिमा अपनी नक्काशीए शानदार शिल्प कौशल और कलाकारी के लिए विख्यात है। प्रतिमा के नीचे हॉल में विभिन्न प्रकार के बौद्ध साहित्य और मूर्तियों का एक संग्रह है। इसमें शाक्यमुनि बुद्ध और गुरु रिंपोछे शामिल हैं।  इस क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2006 में जम्पा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई थी।  हालांकि आधिकारिक तौर पर 2010 में दलाई लामा द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था।  यह 32 मीटर ऊंची मूर्ति श्योक नदी के सामने स्थित है। घाटी के मूल निवासियों ने इसके निर्माण में मदद की।  प्रतिमा में इस्तेमाल सोने को आस.पास के अन्य प्रमुख मठों के प्रमुखों ने दान दिया है।  यहां की यात्रा का सबसे अच्छा समय जून और सितंबर के महीनों के बीच है।  इस क्षेत्र तक पहुँचने के लिए लेह से बस से आसानी से जाया जा सकता है।

अन्य आकर्षण