देश में सबसे बड़े मानव निर्मित द्वीपों में से एक, विलिंगडन द्वीप कोच्चि से दो कदम की दूरी पर ही है। केरल के प्राचीन बैकवाटर से घिर यह द्वीप प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। द्वीप का पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका है, शांत रास्तों पर चलना और टहलते हुए अरब सागर के मनोरम दृश्यों को देखना। विलिंग्डन द्वीप में राज्य के कुछ बेहतरीन होटल भी हैं, साथ ही यह कोच्चि को दुनिया के अन्य बंदरगाहों से भी जोड़ता है। यह द्वीप 1933 में बनाया गया था और इसका नाम भारत के तत्कालीन ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड विलिंगडन के नाम पर रखा गया था। इस कृत्रिम द्वीप के वास्तुकार रॉबर्ट ब्रिस्टो थे और वर्तमान में, यह भूमि भारतीय नौसेना और कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के अधीन है। इस द्वीप को आधुनिक कोच्चि बंदरगाह के निर्माण के लिए प्रसिद्ध वेम्बनाड झील के गहरीकरण के दौरान खुदाई में निकली मिट्टी से बनाया गया था।

अन्य आकर्षण