गोवाहाटी से करीब 10 किमी दूर स्थित दीपोर बील, ब्रह्मपुत्र घाटी से निकलने वाली अनकों नदियों और झीलों में से एक है। यह जगह बर्ड लाइफ इंटरनेशनल द्वारा एक महत्पूर्ण पक्षी स्थल के रूप में चिन्हित की गयी है। बीपोर बील, करीब 219 पक्षी प्रजातियों तथा 70 प्रवासी पक्षी प्रजातियों के लिए प्राकृतिक आवास के रूप में जाना जाता है। लोग यहां पलस, सी ईगल, सारस की विभिन्न प्रजातियों, हवासील और बेअर्स पोचर्ड की विलुप्त होती प्रताजियों को देख सकते हैं। इसके अलावा पर्यटकों को यहां अन्य वन्य-जीव जंतु जैस एशियाई हाथी, तेंदुआ, सांबर, बार्किंग बीयर और चीनी साही भी देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं यह पार्क करीब 20 प्रजातियों के उभयचरों, 12 प्रकार की छिपकलियों, 18 किस्म के सांपों और कछुओं तथा 50 तरह की मछलियों का भी आवास स्थल है। यहां की इस प्राकृतिक संपदा से रू-ब-रू होने के लिए अक्तूबर से मार्च के बीच में आना चाहिये। 

अन्य आकर्षण