देश की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील, सुंदर पुलिकट झील आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों की सीमा के निकट श्रीहरिकोटा के रोधिका द्वीप झील पर स्थित है । पज़ावरकडू के नाम से भी प्रसिद्ध यह झील राजहंस देखने तथा जलक्रीडा संबंधी गतिविधियों के लिए लोकप्रिय है। यहाँ यात्रा का मुख्य मौसम अक्टूबर से मार्च के बीच होता है क्योंकि उस समय के दौरान 20,000 से भी अधिक प्रवासी पक्षी प्रजनन के उद्देश्य से इस झील में आते हैं। यह झील पुलिकट पक्षी अभयारण्य के लिए भी जानी जाती है और पर्यटकों को आकर्षित करती है। राजहंसों के अलावा पर्यटक यहाँ सारस और किलकिला पक्षी भी देख सकते हैं। पुलिकट झील तिरुवल्लुर जिले में चेन्नई से लगभग 60 किमी दूर स्थित है। 159 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैली यह झील डच युग की औपनिवेशिक इमारतों से घिरी हुई है।

अन्य आकर्षण