झारखंड में एक प्रमुख हिंदू तीर्थस्थल बैद्यनाथ देवघर आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत है। यहां प्रसिद्ध और अद्वितीय बैद्यनाथ मंदिर स्थित है, जो देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जिसमें ज्योतिर्लिंग (भगवान शिव का मंदिर) और शक्तिपीठ (भक्ति मंदिर, जहां देवी सती के शरीर के अलग-अलग हिस्से गिरे) हैं। तीर्थयात्रियों के लिए विशेष भक्ति के केंद्र के रूप में यह विशिष्ट स्थान रखता है। मंदिर की लोकप्रियता प्राचीन हिंदू ग्रंथों, पुराणों में इसके उल्लेख के कारण है।

देवघर में हिंदू पंचांग के पांचवें महीने में श्रावण के दौरान, जुलाई और अगस्त में भक्तों की भीड़ उमड़ आती है। इस दौरान, लाखों भक्त देश के विभिन्न हिस्सों से यहां गंगा नदी से लिए पवित्र जल को भगवान शिव को चढ़ाने आते हैं। बौद्ध धर्म के लोगों के लिए भी यह अनोखा  देवघर बहुत महत्व रखता है, क्योंकि यहां बौद्ध मठों के कई अवशेष हैं। यहां के प्राकृतिक दृश्य व वातावरण अपने आप में काफी लुभावना है और सर्दियों में यहां की सुखद जलवायु का आनंद लिया जा सकता है।