एक पहाड़ी के ऊपर स्थित रामकोट मंदिर अयोध्या में एक प्रमुख पूजा स्थान है। लोकप्रिय मान्यताओं के अनुसार एक पहाड़ी पर स्थापित यह प्राचीन मंदिर भगवान राम के किले की जगह पर बना हुआ है। इस मंदिर में साल भर हजारों भक्त आते हैं लेकिन दर्शन करने का सबसे अच्छा समय हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र महीने (मार्च-अप्रैल) के दौरान होता है जब भगवान रामनवमी की जयंती बड़ी धूम-धाम से मनाई जाती है। इस मंदिर में भगवान राम के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो एक मनोरम अनुभव होता है। इस मंदिर से पूरे शहर के व्यापक दृश्य को देखा जा सकता है, जिसमें इसके अद्भुत मंदिरों और सुंदर घाटों की आकर्षक छटा प्राप्त होती है। किंवदंती है कि इस किले की सुरक्षा महाबली हनुमान एक गुप्त गुफा से किया करते थे। यह मंदिर सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है। यात्रा का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तथा दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक है।

अन्य आकर्षण