देवकोट्टई का शब्दिक अर्थ है देवी का गढ़। रामेश्वरम से करीब 120 किमी की दूरी पर स्थित है देवकोट्टी जो कि अपने खूबसूरत मंदिरों और उनकी नायाब वास्तु-कला के लिए प्रसिद्ध है। यहां का एक अन्य आकर्षण राम नगर चर्च भी है, जिसे होली रेडिमर्स चर्च के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर में घूमने का सबसे बढ़िया समय कंधार, सष्टि, विझा का वार्षिक उत्सव है, जो पिछले साठ वर्षों से भी अधिक समय से यहां मनाया जा रहा है। इस दौरान यहां कई नामचीन हस्तियां, कर्नाटक संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाले प्रसिद्ध संगीतकार और शिक्षा एवं ज्ञान के क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग शिरकत के लिए आते हैं। यहां के अन्य दर्शनीय स्थलों में सिलंबनी पिलईय्यर कोविल, रंगानाथ पेरुमल कोविल और नागरा सिवन कोविल हैं। इस शहर ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान कोर्ट रूम की भूमिका अदा की थी। यह बात इस जगह के महत्व को और भी बढ़ा देती है। 

अन्य आकर्षण