यह अंतर्राष्ट्रीय रेत कला उत्सव, विश्व प्रसिद्ध कोणार्क महोत्सव के साथ साथ, 1 से 5 दिसंबर तक, प्रतिवर्ष मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय रेत कला उत्सव में स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकारों द्वारा बनाई गई भव्य कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाता है। कोणार्क से 3 किमीं दूर, चंद्रभागा बीच पर इसे आयोजित किया जाता है। उत्सव के दौरान कई अन्य प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जाता है।