पटनीटॉप उत्तम देवदार के जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां कई खूबसूरत पिकनिक स्पॉट, साफ-सुथरे पैदल मार्ग और चेनाब घाटी का शानदार दृश्य है। यहां के वृक्ष सदाबहार, शंकुधारी और काफी लंबे होते हैं। इनकी शाखाएं घनी होती हैं। ये पेड़ धूप में फलते-फूलते हैं और एक हरी-भरी छतरी जैसा आकार ले लेते हैं। बर्फ की मोटी परत से ढके यहां के देवदार के जंगल स्कीइंग के बेहद उपयुक्त हैं। पर्यटक यहां चीड़ और देवदार के वृक्षों के बीच बने हॉलिडे होम में एक रात प्रकृति की संगति में बिता सकते हैं। इस जंगल विंटर रिसॉर्ट्स भी है। यह जम्मू और उधमपुर के काफी निकट है। इस कारण यह निकट और दूर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। जम्मू और कश्मीर राज्य के इस पर्यटन स्थल में पर्यटकों के साथ-साथ भारतीय सेना के लिए भी हॉलिडे होम बने हुए हैं।

अन्य आकर्षण