चंद्रभागा नदी के तट पर स्थित, धापेवाड़ा का सुंदर सा गाँव एक घूमने-फिरने का बहुत ही खूबसूरत इलाका है। इस इलाके की  झीलों और मंदिरो ने तो पर्यटकों को लुभाने का मानो जाल ही बिछा रखा हो। धपेवाड़ा में सबसे लोकप्रिय ठहराव दर्शनीय धपेवाड़ा झील है। पर्यटक इस झील के निर्मल जल में नौका विहार करते कुदरत के नजारों को अनूठा लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर विभिन्न प्रकार के पानी के खेलों में भाग ले सकते हैं। अपने परिवार के साथ झील के तटों पर पिकनिक भी कर सकते हैं। यहां का सबसे आकर्षक धार्मिक स्थल विठोबा मंदिर है, जिसे विदर्भ का पंढरपुर कहा जाता है। यह मंदिर भगवान विट्ठल को समर्पित है, जिन्हें भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता है। भगवान विट्ठल और उनकी पत्नी देवी रुक्मणी का यह मंदिर देश के सभी हिस्सों के भक्तों और पर्यटकों को आकर्षित करता है। भक्तों के बीच एक लोकप्रिय धारणा है कि इस मंदिर में पूजा करने से उनके मन, शरीर और आत्मा की पवित्र हो जाती है। पर्यटक रामटेक हिल से सटी प्राचीन खिन्दसी झील की भी सैर कर सकते हैं।

अन्य आकर्षण