इम्फाल नदी के दोनों किनारों पर फैलाए प्राचीन कंगला किला कभी एक भव्य इमारत थी जो आजए दो हजार साल से भी ज्यादा समय से अस्तित्व में है। आजए नदी के पश्चिमी किनारे पर इसके आकर्षक खंडहरए इसकी प्राचीन भव्यता की निशानी है। पूरे किले में कई मंदिर हैं जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। चूंकि कंगला मणिपुर की प्राचीन राजधानी भी थीए इसलिए कई मीटी सम्राटों ने इसी कंगला किले से शासन किया था।

 

एक और आकर्षणए कंगला संग्रहालय हैए जिसे दो वीथिकाओं में विभाजित किया गया है। जहाँ पहली वीथिका मणिपुर शासकों के चित्रोंए कंगला किले का एक प्रारूप और राज्य के नक्शे को दिखाती हैए वहीं दूसरी वीथिका कंगला से खोजे गए पुरातात्विक खुदाई को प्रदर्शित करती है। यह किला सुबह 7 से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

अन्य आकर्षण