नदी में पोतविहार पणजी मांडवी नदी के किनारे स्थित है, जहां विभिन्न अवधियों की मनोरंजक नदी यात्राएं उपलब्ध हैं। ये सभी यात्राएं मांडवी पुल के पास सांता मोनिका घाट से आरंभ होती हैं। गोवा पर्यटन विकास निगम, नदी की एक घंटे की यात्रा उपलब्ध कराता है। इन पोतों पर गोवा के स्थानीय कलाकारों द्वारा लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किया जाता है। यह कार्यक्रम आमतौर पर सांता मोनिका या शांतादुर्गा की पोतों पर होता है। इसके अलावा सप्ताह के कुछ दिनों में, दो घंटे के डिनर परिभ्रमण की पेशकश भी होती है। ये बैकवॉटर क्रूज़ आपको सांता मोनिका घाट पर लौटने से पहले आदिलशाह पैलेस, औपनिवेशिक युग की ईमारतों तक ले जाते हैं, तथा इसके साथ ही दूधिया रोशनी में नहाए मिरामर समुद्र तट की भी सैर भी कराते हैं।

अन्य आकर्षण