सरकारी संग्रहालय की खोज शाही इतिहास में वापस जाने की तरह है। संग्रहालय में इतने भव्य शाही कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है जो कि व्यक्ति को उन समय की भव्यता के कारण विस्मय में दाल देता है। पंचामलाई की लघु मूर्तियाँ मुख्या अंश हैं, विशेष रूप से भगवान नटराज, भगवान विष्णु और देवी दुर्गा की मूर्तियों। दूसरी दिलचस्प चीजों में आदिवासी लेखों का एक अच्छा संग्रह, पचमलाई पहाड़ियों का एक छोटा मॉडल, प्राचीन सिक्के, ताड़ के पत्ते की पांडुलिपियां और धातु और मिट्टी के सांचे शामिल हैं जिनपे प्राचीन लिखावट है। पर्यटक 13 वीं शताब्दी से भगवान विष्णु, भगवान गणेश, भगवान ब्रह्मा और देवी श्रीदेवी जैसे देवी-देवताओं की मूर्तियों को प्रदर्शित करने वाले नए खुले मूर्तिकला पार्क में भी जा सकते हैं। यहां 18 वीं सदी का एक बलि वेदी है, साथ ही शिवलिंग, नंदी की मूर्तियां और पत्थर के अवशेष भी हैं।

अन्य आकर्षण