क्षेत्र के सबसे बड़े और सबसे व्यस्त जहाजी बंदरगाहों में से एक, विज्हिंजम एक प्राकृतिक बंदरगाह है जो कोवलम से 2 किमी दक्षिण में स्थित है। यहां सागरिका विज्हिंजम मरीन एक्वेरियम स्थित है, जो पर्ल सीमेंट से कस्टमाइज्ड मोती बनाने की तकनीक का उपयोग करता है।इस मछलीघर का मुख्य आकर्षण है, यहां की समुद्री संपदा जिसमें  कई दुर्लभ और विदेशी मछलियों की प्रजातियों का निवास है। आप बड़े टैंकों में संरक्षित एंजेल फिश, क्लाउन फिश,  समुद्री घोड़े, बॉक्स फिश, काउ पिश, बाम मछली और रैस मछली की विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं। एक और टैंक, जो एक चट्टान की तरह लगता है, उसमें कई प्रकार के प्रवाल हैं।सागरिका विज्हिंजम हर दिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है, और इसे देखने के लिए, बहुत ही मामूली प्रवेश शुल्क लगता है। 

अन्य आकर्षण