समुद्र तल से 3,660 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, काजा स्पीति का प्रशासनिक मुख्यालय है। यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य, बर्फ से ढंके पर्वत अति मनोरम हैं। शांत और एकांत होने के कारण यह स्थान अपको अपने अंदर झांकने का एक मौका देता है, यह आपके आंतरिक स्व से जुड़ने का एक आदर्श स्थान है। पास में कई मठ हैं, जहां ध्यान करने का सही वातावरण मिलता है। यहां के की, हिक्किम, कोमिक और लंगजा मठ कुछ लोकप्रिय पड़ाव हैं।

अन्य आकर्षण