'हिमाचल राज्य संग्रहालय' माउंट प्लेजेंट के शिखर पर स्थित है। 'माउंट प्लेजेंट' एक विला है, जिसे 'इनवरम' कहा जाता है। यहां राज्य भर की ऐतिहासिक मूर्तियों और चित्रों के अलावा, सांस्कृतिक, कलात्मक और पुरातात्विक विरासत की वस्तुओं का भंडार भी है। वर्ष 1974 में स्थापित इस संग्रहालय में मुगल, राजस्थानी और समकालीन चित्रों के साथ-साथ पहाड़ी लघु चित्रों का एक बड़ा संग्रह भी देखेने को मिलता है। पर्यटक संग्रहालय में कांस्य की बनी हुई कलाकृतियां और मानवशास्त्रीय और टिकट संग्रह भी देख सकते हैं। पर्यटक संग्राहालय में गुप्तकालीन मूर्तियां देख सकते हैं। अन्य कलाकृतियों में पर्यटक मसरूर और कुल्लू के मास्क की पत्थर की प्रतिमाएं भी देख सकते हैं। पुस्तकालय में ऐतिहासिक पुस्तकों और पांडुलिपियों का अच्छा संग्रह है। स्कैंडल प्वाइंट से कुछ कदमों की दूरी पर स्तिथ यह संग्रहालय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है; यह संग्रहालय सोमवार और आधिकारिक छुट्टियों पर बंद रहता है।

अन्य आकर्षण