एक छोटी सड़क यात्रा आपको देश के पहले नेशनल फॉसिल (जीवाश्म) वुड पार्क, तिरुवक्कराई ले जाएगी, जो ऑरोवील की परिधि पर स्थित है और पुदुचेरी से लगभग 25 किमी की दूरी पर है। यह जीवाश्म पार्क, जो भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा नियंत्रित है, एक राष्ट्रीय भू-विरासत स्मारक है जिसे सन् 1940 में स्थापित किया गया था। 247 एकड़ में फैले इस पार्क में, सभी जगहों पर पाषाण बने (पेट्रीफीयड) वृक्षों के जीवाश्म को देखा जा सकता है, जो 2 करोड़ वर्ष पुराना है। पार्क का केवल एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र जनता के लिए खुला है जो लगभग 200 जीवाश्म वृक्षों का घर है। थिरुवक्कारई में पुदुचेरी का एक प्रसिद्ध मंदिर भी है और मंदिर के मुख्य देवता एक विशाल लिंग के रूप में तीन मुखों वाले ब्रह्मा, विष्णु और महेश हैं। ऐसा माना जाता है कि चंदीरण (चंद्रमा देवता) ने भी यहां पर भगवान शिव की पूजा की थी।

अन्य आकर्षण