ऊटकमुंड का गौरव कही जाने वाली मानव निर्मित ऊटी झील, नीलगिरी के इस हिस्से में आकर्षण का मुख्य केंद्र है। एक लोकप्रिय मनोरंजक पर्यटन स्थल, यह 'एल' आकार की झील है। यहां नौका विहार की सुविधा भी है। झील की सैर करने के लिए आप स्वयं चमकदार नीले पानी में नाव चला सकते हैं या एक नाविक को किराए पर ले सकते हैं। यह झील प्रचुर हरियाली और नीलगिरी के पेड़ों से घिरी हुई है, जो इस स्थान की शांति को बढ़ा देती हैं। नीलगिरी की पृष्ठभूमि में स्थित, यह झील एक सुंदर फोटोग्राफी केंद्र है। इस झील के पास विभिन्न प्रकार के पक्षियों का आश्रय होने के कारण, यह झील पक्षी प्रेमियों को भी आकर्षित करती है।
पूरे वर्ष इस झील में नौका दौड़ का आयोजन किया जाता है। इसके पास में ही, एक छोटा बगीचा और मनोरंजन पार्क भी है। 65 एकड़ में फैली इस झील का निर्माण वर्ष 1824 में कोयंबटूर के तत्कालीन कलेक्टर जॉन सूलिवान की देखरेख में की गई थी।

अन्य आकर्षण