47 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले, बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में देशी और प्रवासी पक्षियों की 200 से अधिक प्रजातियों और भारतीय लाल लोमड़ी, सियार, पाइन मार्टेन और साही जैसी लुप्तप्राय प्रजातियों भी रहती हैं। इसमें तेंदुए, घोरल, जंगली सूअर, काकड़ , बंदर और हिमालयी काले भालू भी हैं। कुमाऊ की पहाड़ियों की गोद में स्थित, यह बर्फ से ढकी पहाड़ियों का एक मनोरम दृश्य प्रदान करता है। अभयारण्य उच्च ऊंचाई पर बलूत और बुरुंश के जंगलों द्वारा और कम ऊंचाई पर चीड़ के जंगलों से ढका हुआ है। इसके अलावा, इसमें 25 प्रकार के पेड़, 24 प्रकार की झाड़ियां और सात प्रकार की घास हैं।मुख्य प्रवेश से फॉरेस्ट रेस्ट हाउस तक जीप सफारी हैं। गेरड बेंड की की ओर के प्रवेश द्वार और पेलियो बेंड की ओर भी, से भी अभ्यारण के पूर्वी किनारे पर जा सकते हैं। केदारनाथ की चोटी सहित, हिमालय की कई चोटियां यहां से दिखाई पड़ती हैं। 

अन्य आकर्षण