मरखा घाटी पर ट्रेक पर जाने का सबसे अच्छा मौसम जून से सितंबर तक होता है।  यह समुद्र तल से लगभग 3ए700 मीटर की ऊंचाई पर है और इसे पूरा होने में लगभग आठ दिन लगते हैं। मार्ग के किनारे पर दर्शनीय स्थल हैं जिनको देखने का अनुभव आप हासिल कर सकते हैं। मरखा नदी के किनारे ट्रेकिंग करते हुए आप निमलिंग गांव पहुंचेंगेए जहां आप कंग्यत्से की ऊंची चोटी देख सकते हैं।  मार्ग के साथ देखी जा सकने वाली अन्य चोटियों में सेसर कांगड़ीए स्टोक कांगड़ी और नन कुन शामिल हैं। इस ट्रैकिंग मार्ग का सबसे खूबसूरत हिस्सा तब मिलता है जब आप हेमिस नेशनल पार्क के बीच से गुजरते हैं। यह स्थान किसी भी अन्य पार्क से अलग है।  यहां हिम तेंदुएए आइबेक्स और नीली भेड़ जैसे जानवर आपको देखने को मिल जाएंगे। इस ट्रेक पर जानवरों को देखने के शौकीन लोगों को जरूर जाना चाहिए।  इस साहसिक यात्रा को शुरू करने से पहले खुद को वहां के माहौल में ढालना बहुत जरूरी है।  अगर आप लोगों के झुंड में ट्रेक पर जा रहे हैं और साथ ही एक गाइड है तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

अन्य आकर्षण