मानव विज्ञान संग्रहालय एक दिलचस्प स्थल है जिस देखना किसी सुखद अनुभव से कम नहीं है, क्योंकि इसमें ऐसी विभिन्न कलाकृतियां हैं जो आदिवासी जीवन शैली और संस्कृतियों की झलक दिखाती हैं। जबकि रंगीन शिरोवस्त्र, जूते, गहने और संगीत के वाद्ययंत्र अद्भुत हैं, कपड़े, चित्र, लकड़ी पर हुई नक्काशी, हथियार, मुखौटे, कलाकृति और मूर्तियां देखने वाले को स्तब्ध कर देती हैं। संग्रहालय की स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी और यह शहर के मुख्य भाग से लगभग 4 किमी की दूरी पर स्थित है। इसे राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था, और यात्रियों को यह अपने मानव जाति विज्ञान संबंधी संग्रह के माध्यम से राज्य में रहने वाले विभिन्न आदिवासियों के जीवन के बारे में जानकारी देता है। संग्रहालय धरमपुरा में स्थित मानव विज्ञान सर्वेक्षण के कार्यालय में स्थित है।

अन्य आकर्षण