एक लोकप्रिय आध्यात्मिक स्थल, रुक्मिणी मंदिर रुक्मिणी देवी, भगवान कृष्ण की पत्नी और देवी लक्ष्मी के अवतार को समर्पित है। पर्यटकों को आकर्षित करने वाला यह मंदिर 2,500 साल पुराना माना जाता है। भक्तों का मानना ​​है कि इस मंदिर में प्रार्थना करने से उनके जीवन में शांति और समृद्धि आएगी। मंदिर की वास्तुकला अद्भुत है और इसमें कई हिंदू देवताओं की मूर्तियों जिन पर बारीक  नक्काशी की गई है। गर्भगृह में रुक्मिणी देवी की मूर्ति है। भीतरी बनावट की तरह ही इसका बाहरी हिस्सा भी बहुत भव्य है और उस समय के कारीगरों के कौशल को दर्शाता है, जिसे देखकर आंखें अचरज से फैल जाती हैं। बारीक नक्काशी वाली संरचना में खुदे हुई मानव मूर्तियों की पट्टियां लगी हैं। मंदिर के मुख्य भाग में एक पारंपरिक शिखर मंडप है जो मंडपों के गोलार्ध गुंबदों से एकदम भिन्न है। जगत मंदिर से दो कदम की दूरी पर बना यह मंदिर द्वारका का एक प्रमुख आकर्षण है।

अन्य आकर्षण