भारत के सागर के शांत पानी और अछूते समुद्री किनारों के एकांत में पसरी हुई शांति का अनुभव करने के लिए भारत की यात्रा कीजिये। भारत की समुद्री तटरेखा लगभग 7517 किमी के विस्तृत क्षेत्र में फैली हुई है और यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ किनारे हैं। इनमें से कुछ विस्तृत हैं, कुछ तक पहुँचना आसान है तो कुछ निर्जन हैं और कुछ व्यावसायिक स्थल हैं जहां आप ढेर सारी गतिविधियां कर सकते हैं, जिनमें साहसिक गतिविधियाँ मुख्य हैं, जहां आप लंबी टेल नौकाओं की सवारी कर सकते हैं, गोताखोरी कर सकते हैं, गहरे समंदरों की गहराई में उतर सकते हैं या पैरा सैलिंग के अवाक कर देने वाले अनुभव का लुत्फ उठा सकते हैं। 
अपने अनोखे समुद्री किनारों, जीवन से भरपूर बाज़ारों और गलियों, और समुद्र से लगे रिज़ॉर्टों के कारण भारत समुद्र से प्यार करने वालों के लिए चोटी का गंतव्य स्थान है। निश्चित तौर पर यह उष्ण कटिबंधीय किनारों के दर्शन के लिए बेहतरीन स्थान है।