calendar icon Wed, July 8- Thu, July 9, 2020

यह लद्दाख के बहुत महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। टक टोक महोत्सव यहां स्थित टक टोक की गोम्पा गुफ़ाओं में मनाया जाता है। इस पर्व की विशेषता यह होती है कि इसमें बौद्ध भिक्षु पारंपरिक नृत्य करते हैं। इस अवसर पर मुखौटा लगाकर किए जाने वाला नृत्य भी बहुत लोकप्रिय है। इस दिन अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। शाम को दावत का आयोजन किया जाता है। लोग इस दिन पारंपरिक पोशाक पहनते हैं और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।