calendar icon Sat, August 22, 2020

यह उस दिन की याद में मनाया जाता है, जब सन् 1639 में मद्रास (अब चेन्नई) शहर की खोज की गई थी। इस विशेष दिन को मनाने का आरंभ वर्ष 2004 से हुआ था। इस मौके पर लोग शहर के इतिहास और वर्तमान में विद्यमान विशेषताओं का समारोह मनाते हैं। प्रतियोगिताओं, हेरिटेज वॉक, स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों, फोटो प्रदर्शनी, बाइक टूर, प्रश्नोत्तरी तथा खान-पान के मेलों का आयोजन किया जाता है। इस दिन के प्रचार के लिए ये आयोजन सप्ताह भर चलते हैं, न कि केवल एक दिन। शायद इसीलिए यह मद्रास वीक कहलाने लगा है।