calendar icon Tue, September 22- Fri, September 25, 2020

ह रंग.बिरंगा और उत्साह से भरपूर महोत्सव लेह में मनाया जाता है। यह महोत्सव तिब्ब मध्य एशिया और उत्तर भारत की संस्कृति को एक साथ देखने का सुनहरा अवसर होता है। इस भव्य आयोजन को देखने दुनिया भर से अनगिनत लोग यहां आते हैं। लद्दाख के विभिन्न हिस्सों से आए सांस्कृतिक समूहों के कलाकार पारंपरिक संगीत की धुन पर गाते.नाचते हुए यहां के बाज़ारों और गलियों से होकर गुज़रते हैं। ये कलाकार रंगीन परिधानों में सजे.धजे हुए होते हैं। इस महोत्सव के दौरान खेल.कूद की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। तीरंदाज़ी और पोलो का खेल इस महोत्सव का विशेष आकर्षण होता है।

इन्हें भी देखें