16वीं शताब्दी में बना उपुली बुर्ज विजयपुर का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पर्यटक यहां से इस शहर के मनोरम दृश्यों को साफ-साफ देख सकते हैं। इस बुर्ज से पर्यटक दीमक की बांबी की तरह फैले कई भव्य स्मारकों को साफ-साफ देख सकते हैं। बुर्ज की ऊंचाई से पूरे क्षेत्र का विहंगम दृश्य देखने को मिलता है। 80 फीट ऊंचे इस गोलाकार टॉवर को आदिलशाही सेना के एक महत्वपूर्ण कमांडर हैदर खान ने बीजापुर की सुरक्षा को मज़बूत करने के उद्देश्य से बनवाया था। उपुली बुर्ज के शीर्ष तक पहुंचने के लिए, टावर के चारों ओर बनीं पत्थर की सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। टॉवर के शीर्ष पर दो प्राचीन तोपें हैं, जो कभी बीजापुर की रक्षा प्रणाली का महत्त्वपूर्ण हिस्सा रही होंगी। शहर की पश्चिमी दीवार के पास स्थित यह टॉवर, इस ऐतिहासिक शहर का एक महत्वपूर्ण स्थल है और निश्चित रूप से दर्शनीय भी है।

अन्य आकर्षण