बसावन्ना बागेवाड़ी शहर धार्मिक और सामाज सुधारक बसवेश्वर की जन्मस्थान के रुप में प्रसिद्ध है। इसे इंगलेश्वर बागेवाड़ी के रूप में भी जाना जाता है। यह स्थान लिंगायत धर्म के लोगों का एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल होने के साथ-साथ नक्काशीदार मंदिरों का केंद्र भी है। नगर के मुख्य मंदिर में भगवान शिव की मूर्ती है, जिनकी पूजा यहां सांगानाथ के रूप में की जाती है, इन्हें बसवेश्वर या बासवन्ना के नाम से भी जाना जाता है। बसवेश्वर मंदिर नगर के सबसे अधिक दर्शनीय मंदिरों में एक है, जिसे जगद्गुरु मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। चालुक्य वंश के शासकों द्वारा 11 वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर अपनी मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है, जो 2,000 वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र में फैली हुई हैं। यहां का एक और दर्शनीय स्थल बसवन्ना बागेवाड़ी स्थित अलमट्टी बांध (अलमट्टी डैम) है। यह बांध कृष्णा नदी पर बना है।

अन्य आकर्षण