शिलॉन्‍ग के गोल्‍फ कोर्स दुनिया के सबसे पुराने और सबसे अच्छे कुदरती गोल्फ मैदानों में से एक हैं। इसे संयुक्त राज्य अमेरिका गोल्फ एसोसिएशन और संग्रहालय द्वारा 'पूर्व का ग्लेनईगल' माना जाता है। एक सर्पिल घाटी में लगभग 5,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित, यह चीड़ और रोडोडेंड्रॉन के पेड़ों के घने झुरमुटों से ढंका हुआ है, और इसमें नौ गोल्‍फ पोल हैं। गोल्ड कोर्स वर्ष 1898 में बनाया गया था और वर्ष 1924 में 18-पोल के मैदान में बदल दिया गया था।

गोल्फ को वर्ष 1898 में ब्रिटिश सिविल सेवा अधिकारियों के एक समूह द्वारा शिलॉन्‍ग शहर में प्रस्‍तुत किया गया था। इस गोल्फ कोर्स की सुंदरता ऐसी है कि यह गैर गोल्फ खिलाड़ियों को भी पसंद आता है। यह मैदान कमोबेश हमेशा गीला रहता है और इस जगह की खूबसूरती को बढ़ाता है।

अन्य आकर्षण