डेन्थ्लेन फॉल्स

ये सुंदर झरने पूर्वी खासी पहाड़ियों में स्थित हैं और सोहरा से लगभग 5 किमी दूर हैं। वे एक पिकनिक स्थल के रूप में और अपनी खूबसूरत रॉक नक्‍काशी के लिए लोकप्रिय हैं। झरनों ने अपना नाम 'थ्‍लेन' या एक विशालकाय सांप से लिया है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह पास की गुफा में रहता था। किंवदंती कहती है, लोगों ने सांप को मार कर उसके आतंक को समाप्‍त कर दिया। सांप के मारे जाने के घटनास्थल से सटे हैं-डेनथ्‍लेन जलप्रपात।

डेन्थ्लेन फॉल्स

नोह्कलिकाइ फॉल्‍स

1,115 फीट की ऊंचाई पर, नोह्कलिकाइ फॉल्स को भारत के सबसे ऊंची डाइव वाले झरने कहा जाता है। ये ऊपर शिखर पर इकट्ठा होते बारिश के पानी से आबाद रहते हैं। वैसे तो पूर्वी खासी हिल्स जिले, सोहरा में स्थित ये झरने बहुत खूबसूरत हैं, लेकिन इनके साथ जुड़ी एक दुखद कहानी है। माना जाता है कि उसके पति द्वारा उसकी बेटी की हत्या करने के बाद एक दुखिता मां ने झरने में कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली थी। एक घाटी के ऊपर से पानी नीचे स्थित एक हरे भरे सरोवर में झिरता है।

नोह्कलिकाइ फॉल्‍स

हाथी जलप्रपात

शिलॉन्‍ग से कोई 12 किमी की दूरी पर, इनकी गिनती उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय झरनों में होती है। झरता पानी वनस्पतियों और जीवों से भरे-पूरे एक घने जंगल से घिरा है और शांतिपूर्ण समय बिताने के लिए एक आदर्श स्थान है। एलीफंट फॉल्स का नाम उसके आधार में बने हाथी के आकार के पत्थर पर रखा गया है। हालांकि यह चट्टान वर्ष 1897 के एक भूकंप में नष्ट हो गयी थी, पर यह नाम रहा आया।

एक-के-बाद-एक तीन झरने होने के चलते इन झरनों को स्थानीय खासी लोग 'तीन सीढ़ी जलप्रपात' भी कहते हैं। पहला झरना काफी चाैड़ा है और घने पेड़ों के बीच छिपा है। दूसरा झरना पतली धाराओं में तब्‍दील होता है, जबकि तीसरा काली चट्टानों पर दूध की चादर की तरह बहने वाला सबसे ऊंचा झरना है।

हाथी जलप्रपात

नोहस्गिथियांग फॉल्स

इन्हें मॉस्‍मइ जलप्रपात भी कहा जाता है और मॉस्‍मइ गांव से थोड़ी दूर ही हैं। झरनों का यह नाम उनकी दक्षिण-पश्चिम स्थिति के कारण है जिसके चलते सुबह से शाम तक यहां सूरज की रोशनी पड़ती है। पानी पर नाचते सूरज की रोशनी के असंख्य रंग वास्तव में एक शानदार नज़ारा बनाते हैं।

नोहस्गिथियांग फॉल्स

क्रिनोलिन फॉल्स

क्रिनोलिन फॉल्स शिलॉन्‍ग में सबसे शांत और खूबसूरत झरनों में से एक है। वे लगभग 12-13 मीटर की ऊंचाई पर हैं और सर्वे ऑफ इंडिया कार्यालय के पश्चिम में स्थित हैं। झरने के तल पर एक स्विमिंग पूल है जो झरने के साथ अपना नाम साझा करता है।

क्रिनोलिन फॉल्स