पूर्बश्री एम्पोरियम

पूर्बश्री एम्पोरियम भारत सरकार का एक उद्यम है जो पारंपरिक हथकरघा साड़ी, बेंत फर्नीचर और आभूषण बेचता है। एम्पोरियम के सभी उत्पाद कुशल कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित होते हैं। यहां स्‍मृतिचिह्न भी मिलते हैं। यहां बिकने वाली चीज़ों की कीमतें पहले से तय होती हैं और मोलभाव को प्रोत्साहित नहीं किया जाता।

पूर्बश्री एम्पोरियम

खासी एम्पोरियम

खासी एम्पोरियम, शिलॉन्‍ग के पारंपरिक हस्तशिल्प खरीदने की जगह है। इसके बांस के हस्तशिल्प बहुत लोकप्रिय हैं और यहां चीनी वस्‍तुएं और पारंपरिक कपड़े भी मिल सकते हैं।

खासी एम्पोरियम

मेघालय हथकरघा और हस्तशिल्प विकास एम्पोरियम

स्थानीय वस्त्रों और परिधानों की यह एकमात्र दुकान है। यह अपने जैन्तिया और गारो कपड़ों के लिए विशेष रूप से जानी जाती है। बांस से बनी छोटी-छोटी सजावटी चीज़ों और पारंपरिक हस्तशिल्प की खरीदारी यहां कर सकते हैं। पुलिस बाज़ार के नज़दीक स्थित, यह बाज़ार स्मृति चिह्न खरीदने के लिए एक शानदार जगह है।

मेघालय हथकरघा और हस्तशिल्प विकास एम्पोरियम

लैतुमखर बाज़ार

लैमू के नाम से लोकप्रिय यह बाज़ार रेस्तरांओं, चर्च, दुकानों, स्टालों और होटलों वाला एक व्यस्त जगह है। शहर के केंद्र में स्थित, स्थानीय जीवन का स्वाद लेने का यह एक शानदार स्थान है। स्‍थानीय लोग सब्जियों, मांस और किराने के सामान की खरीदारी के लिए यहां आते हैं। 'होली ग्राउंड' कब्रिस्तान और रामकृष्ण मिशन भी बाज़ार के पड़ोस में हैं।

लैतुमखर बाज़ार

पुलिस बाज़ार

पुलिस बाज़ार हर उस पर्यटक के लिए एक ज़रूरी बाज़ार है जो देसी चीज़ें खरीदने के साथ साथ कुछ मनोरंजन भी करना चाहता है। यहां पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय कलाकृतियां, कपास और रेशम की वस्तुएं और बांस और बेंत के उत्पाद पाये जा सकते हैं। बाज़ार काफी आधुनिक है और अच्‍छी किस्‍म के जूते, बैग और परिधान मिलते हैं। चटोरे लोग जादो और दोह्नीओंग जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। बाज़ार शहर का वाणिज्यिक केंद्र है और हॉटेल, रेस्तरां और यहां तक कि एक सिनेमा हॉल भी है।

पुलिस बाज़ार

बारा बाज़ार

बारा बाज़ार शिलॉन्‍ग शहर का सबसे पुराना पारंपरिक बाज़ार है। स्थानीय लोगों द्वारा इसे लेडू मार्केट कहा जाता है। घरेलू सामान और पारंपरिक खासी सामग्री के अलावा दिलकश खासी स्ट्रीट फूड भी यहां मिलता है। शिलॉन्‍ग का यह सबसे बड़ा थोक बाज़ार, हमेशा चहल-पहल से भरा रहता है। खासियों की पसंदीदा सुपारी और पान पत्ते हैं यहां की खास चीज़ें हैं। हलचल भरे इस बाज़ार में गाँवों की स्त्रियां स्थानीय मौसमी फल और सब्जियां आती हैं। यह बाज़ार शहर की कुछ अनोखी सब्जियों के लिए जाना जाता है।

बारा बाज़ार