माधाटॉप पर चहल कदमी

देश के सबसे दुर्गम पदयात्रा स्थलों में से माधाटॉप एक है। यह पटनीटॉप से पांच किमी की पद यात्रा पर है। घने जंगलों से होकर माधाटॉप तक की पदयात्रा बहुत रोमांचक होती है। यात्रा के समय चेनाब घाटी का विहंगम दृश्य कभी पहाड़ों द्वारा तो कभी बादलों द्वारा ढक जाता है। इस लुका-छिपी के खेल से यह यात्रा और भी रोमांचक बन जाती है।यह 2,024 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सर्दियों में यह बर्फ की एक मोटी चादर से ढंक जाता है। शुरुआती स्कीयर और ट्रेकर्स के लिए यह एकदम सही जगह है। कई ऑपरेटर गर्म हवा से भरे गुब्बारे की सवारी भी कराते हैं, जो प्रेमी युगलों, परिवार और छोटे बच्चे के लिए बेहतरीन है।

माधाटॉप पर चहल कदमी

खरीदारी

पटनीटॉप न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, बल्कि खरीदारी के लिए भी एक अच्छी जगह है। यह छोटा सा हिल स्टेशन, सभी प्रकार के ड्राई फ्रूट्स, डोगरा ज्वैलरी, हस्तशिल्प और कश्मीर की पेंटिंग्स और उत्तम रंगीन पश्मीना शाल के लिए प्रसिद्ध है। नाग मंदिर के पास की दुकानों से घर के लिए कोई यादगार वस्तु जरूर खरीदना चाहिए। मंदिर के पास बेची जाने वाली वस्तुओं से प्राचीन काल की झलक मिलती है। ये जितनी विलक्षण हैं उतनी ही प्यारी भी हैं।

जो युवा खरीदारी करना चाहते हैं, उनके लिए पटनीटॉप में बहुत कुछ है। आप बहुत सस्ती कीमतों पर फैशनेबल कपड़े, जूते, जंक ज्वैलरी और अन्य समान ले सकते हैं।

खरीदारी

कुद पार्क में सैर

जम्मू से पटनीटॉप के रास्ते में कुद स्थित है। कुद अपनी स्थानीय मिठाई 'पेटिसा' के लिए जाना जाता है। कुद में एक पार्क भी है। इसे कुद पार्क कहा जाता है। यह पार्क अपने सुंदर फूलों के लिए प्रसिद्ध है। दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक के लिए यह एक बेहतर जगह है। यह एक प्रदूषण-मुक्त स्थल है। यहां आप प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर स्वच्छ पहाड़ी हवा में सांस ले सकते हैं। पर्यटक यहां, पार्क की कच्ची सड़कों पर चहलक़दमी कर सकते हैं और राज्य की प्रसिद्ध स्वादिष्ट पेटीसा मिष्ठान को भी खरीद सकते हैं। कुद पार्क के आस-पास कई होटल और घर हैं। पर्यटक यहां अपने बजट के अनुसार इन विकल्पों में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।

कुद पार्क में सैर

अचार खरीदें

जम्मू में अचार एक पसंदीदा वस्तु है। इस अचार की होममेड रेसिपी में कासरोड (फिडेलहेड फ़र्न) और आम के साथ सौंफ, जिमीकंद, मिर्च, मूली, गाजर, बीन्स और आलू शामिल हैं। जब आप पटनीटॉप जाते हैं, तो इनमें से अपने पसंदीदा कुछ अचारों की खरीददारी कर सकते हैं। किंवदंती के अनुसार, शाही डोगरा राजवंश ने, यहां अचार बनाने की परंपरा को सुदृढ़ किया था। डोगरा राजवंश ने 18 वीं शताब्दी के मध्य से लेकर 19 वीं शताब्दी तक जम्मू और कश्मीर राज्य पर शासन किया था। डोगरा योद्धाओं की पत्नियां युद्ध से थके-मांदे लौटे अपने पतियों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करती थीं, और लंबे समय तक अचार का संरक्षण करती थीं। इसलिए अचार को शाही रसोई में एक विशेष स्थान दिया गया।

अचार खरीदें

नत्थाटॉप की यात्रा

पटनीटॉप से एक छोटा रास्ता नत्थाटॉप तक जाता है। यह रास्ता सर्दियों में बर्फ से ढक जाता है। यह स्कीइंग और पैराग्लाइडिंग के लिए अच्छी जगह है। 2,711 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नत्थाटॉप से, हिमालय की किश्तवाड़ पर्वत श्रेणी दिखाई देती है। इस श्रेणी में ब्रम्मह मस्सिफ़ है, जिसमें फ्लैट टॉप, अर्जुन और ब्रम्हा I और II की प्रसिद्ध चोटियां शामिल हैं। इन चोटियों के बारे में दिलचस्प बात यह है कि इस नामकरण के विपरीत, ब्रम्हा II सबसे ऊंची चोटी है। हालांकि, ब्रम्हा I निश्चित रूप से सबसे नाटकीय है, जो अपने निचले आधार से पश्चिमी छोर की तरफ नाटकीय रूप से उठी हुई है।

इस स्थान के कुछ व्यंजनों का भी आनंद लिया जा सकता है। नत्थाटॉप, पीर पंजाल पर्वत श्रंखला का ऐसा स्थल है; जहां प्रकृति प्रेमियों को ज़रूर जाना चाहिए।

नत्थाटॉप की यात्रा

शिवगढ़ में पद यात्रा

शिवगढ़ से एक दिन की पैदल यात्रा करके आप चीड़ के लहलहाते जंगलों में पहुंच जाएंगे। यह पास के पहाड़ों के लिए लंबे और छोटे रास्तों की शुरुआती जगह है। एक मजेदार अनुभव के लिए यह एक खास जगह है। पटनीटॉप से लगभग 11 किमी दूर स्थित, यह काफी शांत जगह है। यहां से कुद और बटोटे के पर्वतीय शहरों का शानदार नजारा दिखता है। विशाल हिमालय आपकी यात्रा में आपके साथ बराबर बना रहता है और देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों के बीच सूरज लुका-छिपी करता रहता है। चूंकि यह अभी भी केवल कुछ ही साहसी यात्रियों तक सीमित है, इसलिए उम्मीद है कि आप इससे परेशान नहीं होंगे।

गर्मियों में, यहां का तापमान सात से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। यह तापमान मजेदार और आरामदायक ट्रेक के लिए काफी सुखद है, लेकिन सर्दियों में यहां का तापमान -2 से -18 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।

शिवगढ़ में पद यात्रा