मुन्नार में चारों ओर जड़ी बूटियाँ और सुगंधित तेल पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। नीलगिरी के पौधे द्वारा बनाया गया तेल सर्वश्रेष्ठ है। तेलों के अलावा, आपको केरल की सूती और रेशम की साड़ियों जैसे रंगे हुए पारंपरिक परिधान खरीदने के लिए भी तत्पर रहना चाहिए। फैशन के शौकीन कमीज़ सामग्री, ओढ़नी (स्टोल) और शॉल के लिए भी खरीदारी कर सकते हैं।

ये बाटिक, बंधेज (टाई और डाई), शीबोरी, रंगबंधक चित्रकारी और ब्लॉक मुद्रण का उपयोग करके बनाए जाते हैं। घरों में बनी चॉकलेट, कॉफी और चाय अन्य प्रचलित वस्तुएं हैं। वास्तव में, मुन्नार अपनी स्वादिष्ट चाय के लिए जाना जाता है, जो पूरे शहर में फैली कई दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। मसाले और सूखें मेवे इसकी अन्य खासियत हैं। खरीदारी करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक मट्टुपेट्टी मार्केट है, जो पहाड़ी स्थल के बाहरी इलाके में सुंदर मट्टुपेट्टी बांधके पास है। यह दिखावटी साज-सामान और सुंदर स्मृति-चिन्हों के लिए जाना जाता है, यह स्थानीय हस्तशिल्प खरीदने के इच्छुक दुकानदारों के लिए एकदम सही ठहराव है। कुछ सर्वोत्तम खरीददारी लकड़ी के सामान हो सकते हैं जैसे कि कोस्टर, चम्मच और बर्तन, बक्से, ट्रे, सजावट की वस्तु, राखदानी (एशट्रे) और कलम दान (पेन स्टैंड)। स्थानीय कारीगर लकड़ी के हस्तशिल्प के अपने प्रसार को आपके लिए चुनकर लाते हैं। चूंकि अधिकांश उत्पाद हस्तनिर्मित हैं, इसलिए वस्तुएं अद्वितीय हैं और जटिल कार्य प्रकट होता है। पर्यटक चहल-पहल वाले मुन्नार के शहर बाज़ार में भी जा सकते हैं, जो विभिन्न छोटे और मध्यम दुकानों और इसकी घुमावदार गलियों में स्टालों से मेजबानी करता है। चाय, कॉफी, मसाले और सुगंधित तेलों से लेकर हस्तशिल्प, घर में निर्मित चॉकलेट, लकड़ी के सामान और कपड़ों तक, प्रत्येक वस्तु का विक्रय काफी आकर्षक हैं। खुशनुमा सड़कों पर टहलते हुए आप ताजे फल भी ले सकते हैं। स्ट्रॉबेरी, जड़ी बूटी, मिट्टी के बर्तन, कांस्य और तांबे के बर्तन, खिलौने और स्थानीय वन उपज भी इस बाजार में उपलब्ध हैं।

अन्य आकर्षण