टेढ़ी.मेढ़ी पहाड़ियों के बीच स्थितए शांति स्तूप का प्राचीन भवन कला का शानदार नमूना है।  खूबसूरत बौद्ध भित्ति चित्र और भव्य कलाकृति के साथ सजी स्वर्ण कलाकृति इस स्तूप को एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनाती है। आसपास की शांति और खूबसूरती में रमने के लिएए यात्री मंत्रों का उच्चारण करते हुए स्तूप के चारों ओर चक्कर लगा सकते हैंए माना जाता है कि ऐसा करने से मन को अपार शांति मिलती है।  पर्यटक स्तूप के टावर की बालकनी की ओर जा सकते हैं और आसपास के खूबसरत दृश्यों से रूबरू हो सकते हैं।  यह माना जाता है कि स्तूप का निर्माण 1983 से 1991 के बीच जापानी भिक्षुओं ने बौद्ध धर्म के 2ए500 साल पूरे होने को चिह्नित करने के लिए किया था।  इसके निर्माण का मकसद विश्व शांति के विचार को बढ़ावा देना था।  स्तूप तक पहुंचने के लिए आपको जांगस्पा से 15 मिनट की पदयात्रा करनी होगी।

अन्य आकर्षण