ताकतवर पहाड़ों की भूरे रंग की छाया के बीचोबीच स्थित हरी.भरी नुब्रा घाटी अपने आप में कुदरत का करिश्मा है। लद्दाख की इस गहरी घाटी को रेगिस्तान के बीच नखलिस्तान का दर्जा दिया जाता है। यहां की कुदरती सुंदरता कमाल की है।  यहां शुष्क रेत के टीलोंए प्राचीन खंडहरों और शांत बौद्ध मठों के विशाल खंडों के साथए नुब्रा घाटी सैर करने के लिए बहुत ही आकर्षक सैलानी ठिकाना है।  लेह शहर से लगभग 150 किमी की दूरी पर स्थित यह घाटी स्थानीय नदियों रिओ श्योक और सियाचिन के दोआब पर स्थित है।  यहां के लहराते बर्फीले रेत के टीले ठंडे रेगिस्तान की पहचान बताते हैं। यहां पर दो कूबड़ वाले ऊंटों को देखा जा सकता है।  यह नुब्रा घाटी मशहूर पश्मीना बकरी के घर के रूप में भी विख्यात है।  दुनिया भर में मशहूर सियाचिन ग्लेशियर के नजदीक स्थित पनामिक गाँव ठहरने के लिए बहुत अच्छी जगह है।  दिक्षित बौद्ध मठए याराब त्सो झीलए मैत्रेय बौद्धए समस्टानलिंग बौद्ध मठ और खरदुंग ला मार्ग जैसे अन्य देखने लायक स्थान हैं।

अन्य आकर्षण