सुंदरबन यूनेस्को विष्व धरोहर स्थल है जिसे 1987 में इस सूची में षामिल किया गया था। दुनिया के सबसे बड़े मैंग्रोव जंगलों में से एक, सुंदरबन के जंगल 10,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले हुए हैं और बंगाल की खाड़ी में गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के डेल्टा पर स्थित हैं। इस दलदली क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और जीव-जंतु देखने को मिलते हैं। इनमें पक्षियों और अन्य ख़तरनाक जानवरों की 260 प्रजातियां हैं, जिनमें नदी किनारों पर रहने वाले मगरमच्छ और भारतीय अजगर भी षामिल हैं। भारत और बांग्लादेष में फैले बंगाल की खाड़ी में निचले स्तर के द्वीपों का एक समूह, सुंदरबन बनाते हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े सक्रिय डेल्टा क्षेत्रों में से एक है। सुंदरवन को इसका नाम ‘सुंदरी‘ नामक एक मैंग्रोव पौधे से मिला है, जिसका अनुवादित अर्थ एक सुंदर जंगल होता है। यह क्षेत्र नदियों, विभिन्न खाइयों और सहायक नदियों से भरा पड़ा है। 

अन्य आकर्षण