लोथा नागा आदिवासियों की धरतीए वोखा कस्बे में ढलान वाले पर्वतए नदियां एवं प्राचीन वन का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। वोखा पर्वत जो इस श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी हैए उस पर स्थित यह कस्बा माउंट तीयीए दोयांग नदी एवं तोत्सु टीले जैसे लोकप्रिय प्राकृतिक स्थलों से घिरा हुआ है। कोहिमा से 70 किलोमीटर दूर स्थित वोखा में ट्रैकिंग का अनोखा अनुभव प्राप्त होगा। इससे कोई अंतर नहीं पड़ता कि आप किस पहाड़ी पर चढ़ाई चढ़ते हैं या कौन.से मार्ग पर जाते हैं। रास्ते में रंग.बिरंगी फूलों से सुसज्जित परिदृश्य आपके हमसफ़र होंगे!

इस कस्बे का इतिहास 1876 से आरंभ होता हैए जब अंग्रेज़ यहां आए थे और उन्होंने इसे असम के अंतर्गत नागा हिल्स ज़िले का मुख्यालय बनाया था। वोखा में आपको स्थानीय नृत्य एवं संगीत के साथ.साथ संस्कृतियों के मिश्रण का भी अनुभव होगा। तोखूए पिखुचक और इमोंग यहां मनाए जाने वाले प्रमुख पर्व हैं। यह जगह शॉलों के लिए भी प्रसिद्ध हैए जो हाथ से बनाई जाती हैं और यह तकनीक पीढ़ियों से अपनाई जा रही है।

अन्य आकर्षण