भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में बनाया गया यह संग्रहालय नेहरू जी पुराने कार्यालय को प्रदर्शित करता है, जिसे फिर से उसी शिल्पकृतियों और फर्नीचर से बनाया गया है। यहां के पुस्तकालय में काफी पुस्तके हैं, जो आधुनिक भारत के इतिहास को बताते है। यहां का नेहरू तारामंडल एक अन्य आकर्षण केन्द्र है जिससे पूरे क्षेत्र के पर्यटक इसकी ओर आकर्षित होते हैं। इस तारामंडल के आकाश थियेटर में आप कई दिलचस्प शो और प्रस्तुतियों को देख सकते हैं।