351 फीट ऊंचा रजत प्रपात या सिल्वर फॉल्स देश के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है और पचमढ़ी के पास स्थित है। अप्सरा विहार सरोवर से इस झरने के मनोरम दृश्य दिखाई देते हैं। किंवदंती है कि ब्रिटिश शासन के दौरान अंग्रेज महिलाएं इस सरोवर में सफेद पोशाक पहन कर स्नान किया करती थीं, जिससे स्थानीय लोगों को यह विश्वास होता था कि वे बहुत सुंदर परियां हैं। रोमांचप्रेमी लोग इस इलाक़े में पर्वतारोहण भी कर सकते हैं। यह तैराकी और गोताखोरी के लिए एक लोकप्रिय स्थान है, और शहर के निवासियों को अक्सर पचमढ़ी के जंगल से घिरे इस इलाक़े में पिकनिक का आनंद लेते देखा जा सकता है। रजत प्रताप को भारत का 30 वां सबसे ऊंचा झरना कहा जाता है।

अन्य आकर्षण