मकर संक्रांति के रंगलोहड़ी का पर्व फसल कटाई का मौसम आरंभ होने के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। इस त्योहार के दौरान भारत के अनेक पारंपरिकव्यंजन खाने को मिलते हैं। आमतौर पर ये पकवान लोग अपने-अपने घरों पर ही बनाते हैं। इस पर्व में हिस्सा लेते समय इन स्वादिष्टव्यंजनों का स्वाद चखना न भूलें।

मक्की-दी-रोटी एवं सरसों-का-साग
लोहड़ी के समय लोग सर्दी से बचाव के लिए ऐसे पकवान बनाते हैं, जो सेहत एवं स्वाद का मिश्रण हो। सरसों का साग एक ऐसा हीव्यंजन है। यह सरसों के पŸाों के साथ पालक, हरी मिर्च एवं मसालों को मिलाकर बनाया जाता है। इस व्यंजन को स्वाद से भरपूर बनानेके लिए इसमें पर्याप्त मात्रा में सफेद मक्खन डालते हैं। इसे मक्के-दी-रोटी के साथ परोसा जाता है, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है।

मुरमुरा लड्डू
और तिल लड्डूलोहड़ी में लोग अलाव जलाते हैं, जो इस पर्व का पारंपरिक अनुष्ठान माना जाता है। इस दौरान लोग मुरमुरे से बने लड्डुओं का भरपूरआनंद लेते हैं। लोहड़ी में तिल के लडडू भी बनाने की परंपरा है। मुरमुरे और तिल के लड्डू खाने में स्वादिष्ट तो होते हैं, साथ ही येस्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं। ये तिल पहली फसल के होते हैं और उन्हें गुड़ के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इन्हें स्वादिष्ट बनाने के लिएइनमें सौंफ मिलाई जाती है।

भुग्गा
मुलायम एवं मीठा व्यंजन भुग्गा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे तिल, सूखे मेवों एवं खोया मिलाकर बनाया जाता है। इस पर्व केदौरान लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। लोहड़ी में अन्य पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ इसे भी बनाते हैं।

पिंडी छोले
बहुत ही लोकप्रिय एवं स्वादिष्ट व्यंजन, पिंडी छोले पूरे पंजाब में बहुत ही प्रसिद्ध हैं। छोलों को उबालकर उनमें विभिन्न प्रकार के मसालेमिलाकर यह व्यंजन बनाया जाता है। भठूरों और लच्छा परांठा के साथ पिंडी छोले खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।

पंजीरी
यह पंजाब की पारंपरिक सूखी मिठाई है। इसे बनाने के लिए गेहंू के आटे में घी डालकर उसे पकाया जाता है। तत्पष्चात् उसमें चीनीमिलाई जाती है।गुड़ के चावलगुड़ लोहड़ी की थाली का एक अहम हिस्सा होता है। इस पर्व के दौरान गुड़ से अनेक व्यंजन बनाए जाते हैं।

गुड़ के चावल
बनाने के लिएपहले चावलों को उबाला जाता है। उसके बाद उसमें गुड़ डालकर उसमें मिठास घोली जाती है।

गुड़ का हलवा
यह स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजन सूजी, आटे, गुड़, चीनी, इलायची के पाउडर, सूखे मेवों, केसर एवं घी को मिलाकर बनाया जाता है।

मखाने की खीर
मखाने और दूध की गाढ़ी और क्रीमी खीर बनाई जाती है। स्वाद से भरपूर इस खीर को फलों एवं सूखे मेवों से सजाया जाता है।